लंदन तक छाया कानपुर के बिठूर का जामुन कानपुर के हजारों किसानों की बदल रही किस्मत इस सीजन में दो लाख कैरेट का निर्यात
लंदन तक छाया कानपुर के बिठूर का जामुन कानपुर के हजारों किसानों की बदल रही किस्मत इस सीजन में दो लाख कैरेट का निर्यात
Kanpur news: गंगा किनारे बसे बिठूर का जामुन अब सिर्फ कानपुर या उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रह गया है. यहां उगने वाला जामुन अब लंदन समेत यूरोप के कई देशों तक पहुंच रहा है. स्वाद, गुणवत्ता और लंबे समय तक ताजा रहने की वजह से इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. बिठूर और आसपास के गांवों के करीब 10 से 15 हजार किसान जामुन की खेती कर रहे हैं. यही खेती अब हजारों परिवारों की आय का बड़ा जरिया बन गई है.