कम किराए में वंदे भारत जैसी सुविधाओं वाली ट्रेनें जल्द चलेंगी आपके शहर से 150 से अधिक ‘खास’ ट्रेनें हो रहीं तैयार
Amrit Bharat Train- रेल मंत्रालय के अनुसार लोगों को कम किराए में बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी के तहत 150 से अधिक अमृत भारत ट्रेनें तैयार हो रही हैं. ये सभी ट्रेनें मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएंगी और इनका ऑपरेशन शुरू हो जाएगा. जैसे जैसे ट्रेनें तैयार होती जाएंगी, वैसे-वैसे ट्रैक पर उतरती जाएंगी.