जौनपुर में 10 अक्टूबर को इंग्लिश क्लब में लगेगा रोजगार मेला 5 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी करें रजिस्ट्रेशन
जौनपुर में 10 अक्टूबर को इंग्लिश क्लब में लगेगा रोजगार मेला 5 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी करें रजिस्ट्रेशन
जौनपुर के युवाओं को जिले में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को इंग्लिश क्लब में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. इसका आयोजन विकेश उपाध्याय की पहल पर किया जा रहा है. इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसका उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि जौनपुर के युवाओं को अपने परिवार के साथ रहकर रोजगार उपलब्ध कराना है. आयोजकों ने करीब 5 हजार लोगों को उनके अपने जिले में रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए नौकरी चाहने वाले युवाओं के साथ-साथ रोजगार देने वाले नियोक्ताओं का भी रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है.