जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम बेटा विदेश में करता है काम नहीं आता कोई मिलने
जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम बेटा विदेश में करता है काम नहीं आता कोई मिलने
जौनपुर के सिलविन्दर सिंह ने मृत्यु के बाद देहदान का फैसला किया है. सिलविन्दर सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं और लंबे समय तक मुंबई में रहे. उन्होंने वर्ष 1978 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने पूरी जिंदगी मेहनत की. बेटा आज विदेश में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी भी कामकाजी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से सिलविन्दर सिंह से मिलने नहीं आया. परिवार की दूरी के बावजूद सिलविन्दर सिंह के मन में कोई शिकायत नहीं है.