गोरखपुर के विरासत गलियारा ने बदली शहर की तस्वीर व्यापारी बोले कम जाम ज्यादा व्यापार लौटी बाजार की रौनक
गोरखपुर के विरासत गलियारा ने बदली शहर की तस्वीर व्यापारी बोले कम जाम ज्यादा व्यापार लौटी बाजार की रौनक
गोरखपुर का सबसे व्यस्त बाजारों में शामिल विरासत गलियारा (हेरिटेज कॉरिडोर) अब अपनी नई पहचान बना रहा है. लंबे समय तक निर्माण कार्य के कारण धूल, जाम और कारोबार में आई सुस्ती झेलने वाले इस इलाके में अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. जैसे-जैसे सुंदरीकरण का काम अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाजार की रौनक भी लौटने लगी है. व्यापारियों का कहना है कि पहले जहां घंटों जाम लगा रहता था, वहीं अब यातायात पहले की तुलना में काफी सुचारु हो गया है.