Business Idea: गोंडा के दिवांशु मौर्य 8वीं के छात्र जैविक बोड़ा की कर रहे खेती एक बीघा में 8 की लागत जानें कितना कमाई की है उम्मीद
गोंडा जिले में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र पढ़ाई के साथ खेती में भी रुचि ले रहा है. छात्र दिवांशु मौर्य ने जैविक तरीके से बोड़ा की खेती शुरू की है. वह करीब एक बीघे में बोड़ा की फसल तैयार कर रहे हैं. खेती में नई सोच और मेहनत के साथ वह अच्छी आमदनी करने की उम्मीद लगाए हुए हैं. लोकल 18 से बातचीत के दौरान छात्र दिवांशु मौर्य ने बताया कि वह सुबह-शाम पढ़ाई करते हैं और बाकी बचे समय में अपने खेत पर काम करते हैं. उनका कहना है कि खेती में उनकी रुचि है और वह पढ़ाई के साथ इसे भी आगे बढ़ाना चाहते हैं.