गोंडा के श्री सिद्धनाथ और मोटे नाथ महादेव मंदिर में सावन में उमड़ी भक्तों की भीड़ रेलवे खुदाई में मिले थे शिवलिंग
गोंडा के श्री सिद्धनाथ और मोटे नाथ महादेव मंदिर में सावन में उमड़ी भक्तों की भीड़ रेलवे खुदाई में मिले थे शिवलिंग
गोंडा के मनकापुर में श्री सिद्धनाथ और श्री मोटे नाथ महादेव मंदिर सावन में भक्तों की आस्था का केंद्र बना है. कई वर्ष पहले पास में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था. खुदाई के दौरान वहां श्री सिद्धनाथ महादेव का शिवलिंग निकला. वहीं गांव में दूसरी जगह खुदाई के समय मोटे नाथ का शिवलिंग मिला. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शिवलिंगों की एक ही स्थान पर स्थापना करने का निर्णय लिया, ताकि श्रद्धालु एक साथ दोनों स्वरूपों की पूजा कर सकें. तभी से दोनों शिवलिंग इसी मंदिर में स्थापित हैं.