गाजियाबाद में रूफटॉप गार्डनिंग पर उद्यान विभाग 400 परिवारों को 10000 की मुफ्त किट जानें आवेदन प्रक्रिया

बाजार में मिलने वाली सब्जियों और फलों में रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए लोगों का रुझान अब ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है. लेकिन बाजार में मिलने वाली महंगी ऑर्गेनिक सब्जियां वास्तव में जैविक हैं या नहीं इसकी पहचान करना आसान नहीं होता. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उद्यान विभाग ने यह योजना शुरू की है ताकि लोग अपनी जरूरत की सब्जियां खुद उगा सकें. जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत मिलने वाली गार्डनिंग किट की कीमत करीब 10000 रुपए है और यह पूरी तरह निशुल्क दी जाएगी.

गाजियाबाद में रूफटॉप गार्डनिंग पर उद्यान विभाग 400 परिवारों को 10000 की मुफ्त किट जानें आवेदन प्रक्रिया