Opinion: जब 1974 में इंदिरा ने छात्रों के आंदोलन को कुचला जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन
CJP Protest vs JP Movement: काक्रोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के संदर्भ में 1974 के आंदोलन की खूब चर्चा हो रही है. तब और 2026 के छात्र आंदोलन में एक बड़ा फर्क है. तब इंदिरा गांधी ने छात्रों के आंदोलन को कुचलने का कुचक्र चलाया. अकेले बिहार में ही दर्जन भर से ज्यादा छात्रों की मौत हुई. इस बार सीजेपी के आंदोलन को आरंभ से ही किसी ने नहीं रोका. उन्हें धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर का मैदान मुहैया कराया गया. सरकार बातचीत भी शुरू कर चुकी है और CJP के मुताबिक कुछ मुद्दों पर सहमति बनती भी नजर आ रही है.