आजमगढ़ में पशुमित्र बिना मेहनताना काम करने को मजबूर 2017 से शुल्क मिलना हुआ बंद प्रदेश व्यापी हड़ताल की दी चेतावनी जानें
आजमगढ़ में पशुमित्र बिना मेहनताना काम करने को मजबूर 2017 से शुल्क मिलना हुआ बंद प्रदेश व्यापी हड़ताल की दी चेतावनी जानें
आजमगढ़ में जनपद में तैनात पशु मित्रों का कहना है कि विभाग के द्वारा पिछले कई वर्षों से उन्हें मुफ्त में शासकीय कार्य जैसे टीकाकरण, ईयर टैगिंग, डाटा एंट्री आदि काम कराया जा रहा है जबकि इसके बदले में उन्हें कोई मजदूरी या मेहनताना नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि सरकार से उनके द्वारा किए जा रहे कड़ी मेहनत का उचित मूल्य मांगा जा रहा है. उनकी मांग है कि 13 जनवरी को पशुपालन निदेशक द्वारा शासन को भेजे गए नियमित मानदेय प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी मिले और विभागीय कार्य के लिए कार्यकर्ताओं को श्रम नियमों के तहत न्यूनतम मासिक मानदेय की गारंटी दी जाए.