फूलों की खेती को रोगों से बचाएगा मिनी फब्बारा उद्यान विभाग देगा 90 प्रतिशत तक अनुदान कम लागत में होगी अच्छी पैदावार

फिरोजाबाद में फूलों की खेती के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम फायदेमंद है. इससे लागत कम होती है, पैदावार बढ़ती है और कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती. कृषि इंजीनियर अतुल कुमार के अनुसार, इस पर सब्सिडी भी मिलती है. फूल आने पर तरह तरह की कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते हैं. जिससे फसल में लागत अधिक आती हैं. वहीं फूलों की पौध लगाने पर खेतों में बार बार सिंचाई की भी आवश्यकता होती है. इन सभी चीजों से मुक्ति पाने और कम लागत में फूलों की अच्छी खेती करने के लिए मिनी फब्बारे का इस्तेमाल करना चाहिए. ये एक मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम है और बरसात की तरह काम करता है. इससे खेतों में एक साथ सिंचाई होती है. अगर कोई किसान फूलों की खेती के लिए इस सिस्सटम को लगाता है तो इससे कई फायदे होते है.

फूलों की खेती को रोगों से बचाएगा मिनी फब्बारा उद्यान विभाग देगा 90 प्रतिशत तक अनुदान कम लागत में होगी अच्छी पैदावार