चित्रकूट में दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन योजना युवक-युवती को 35 हजार सहायता ऑनलाइन आवेदन शुरू
चित्रकूट में दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन योजना युवक-युवती को 35 हजार सहायता ऑनलाइन आवेदन शुरू
चित्रकूट जिले के दिव्यांग युवक-युवतियों के लिए शादी के लिए आर्थिक सहायता पाने का एक अच्छा अवसर सामने आया है.प्रदेश सरकार की ओर से संचालित दिव्यांग शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी. योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विवाह के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है,इसके लिए इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन करना होगा और जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे.