चित्रकूट में बेड़ी पुलिया चौराहे का 5 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण LED स्क्रीन और आधुनिक लाइटिंग लगेंगी
चित्रकूट में बेड़ी पुलिया चौराहे का 5 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण LED स्क्रीन और आधुनिक लाइटिंग लगेंगी
चित्रकूट में बेड़ी पुलिया चौराहे का 4-5 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण हो रहा है. यहां प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, पार्क, LED स्क्रीन और आधुनिक लाइटिंग लगेगी, जिससे यह पर्यटकों का नया आकर्षण बना है. धर्म नगरी चित्रकूट को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल बेड़ी पुलिया चौराहे के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण का कार्य कराया जा रहा है.