नोएडा में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को मिली नई रफ्तार 35-40% बढ़ा कारोबार लेकिन वैश्विक तनाव से घटे ऑर्डर जानें
नोएडा में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री को मिली नई रफ्तार 35-40% बढ़ा कारोबार लेकिन वैश्विक तनाव से घटे ऑर्डर जानें
राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर नोएडा की हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में 35-40% की वृद्धि हुई है.हाल ही में आयोजित इंडिया गिफ्ट फेयर में देश-विदेश के खरीदारों की अच्छी भागीदारी रही. मेले में हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट से जुड़े 850 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे, जिन्हें बेहतर प्रतिक्रिया मिली. आज बाजार में प्रमोशनल गिफ्ट, वेडिंग गिफ्ट, राजनीतिक उपहार और धार्मिक उपहार जैसी नई श्रेणियां तेजी से बढ़ रही हैं. इससे हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है. सरकार भी इस सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे कारोबार को नई दिशा मिल रही है.