पिता ने छोड़ा साथ मां-बेटी ने मिलकर शुरू किया अचार का कारोबार अब देशभर से मिल रहे ऑर्डर
अम्बिकापुर कि बेटी ऋषिका गुप्ता की कहानी बेहद ही मार्मिक है, दरासल बचपन में पिता का साथ छूट जाना आर्थिक तंगी से जूझना सहित जिंदगी कि तमाम वो चुनौतीया ऋषिका ने कम उम्र में देखी लेकिन हौसला ऐसा कि मुस्किल भी हार मान गई. ऋषिका अपने मां के साथ मिलकर घर में शुद्ध देशी आचार बनाकर एक कारोबार शुरू किया.फिर इस कारोबार को अपनी पहचान बना ली.