मिनी बाईपास पर 1672 करोड़ से बनेगा बरेली का तीसरा बस डिपो आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
मिनी बाईपास पर 1672 करोड़ से बनेगा बरेली का तीसरा बस डिपो आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
मिनी बाईपास पर बन रहा यह नया बस अड्डा सैटेलाइट बस स्टेशन और पुराने रोडवेज के बाद बरेली का तीसरा और सबसे बड़ा डिपो होगा. लगभग 16 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह प्रोजेक्ट करीब 2.285 हेक्टेयर यानी लगभग 5.6 एकड़ भूमि में विकसित किया जा रहा है. इस आधुनिक बस अड्डे को हाई-टेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है.यात्रियों के लिए वातानुकूलित और सामान्य प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, आधुनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी सुरक्षा, वाणिज्यिक दुकानें और फूड स्टॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.