बरेली के दीनानाथ की लस्सी की 60 साल पुरानी दुकान राहुल गांधी से लेकर फिल्मी हस्तियों तक की को भाता है स्वाद

बरेली के प्रियदर्शिनी नगर और शहर के पुराने प्रतिष्ठानों में अपनी अलग पहचान बना चुके दीनानाथ ब्रांड का इतिहास कई दशकों पुराना है. परिवार के अनुसार, यह कारोबार लगभग पांच पीढ़ियों से लोगों को पारंपरिक स्वाद परोस रहा है. वर्तमान में इसके दो आउटलेट संचालित हो रहे हैं. जहां हर दिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं. दुकान संचालक बताते हैं कि यहाँ देश के कई बड़े नेता और अभिनेता आ चुके हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी यहां आकर करीब डेढ़ घंटे तक रुके और लस्सी का स्वाद लिया.

बरेली के दीनानाथ की लस्सी की 60 साल पुरानी दुकान राहुल गांधी से लेकर फिल्मी हस्तियों तक की को भाता है स्वाद