बरेली में कृषि भूमि के 25% व वाणिज्यिक भूमि के सर्किल रेट में हो सकता है 10 फीसदी वृद्धि जानें किस एरिया का कितना भाव बढ़ा
बरेली में कृषि भूमि के 25% व वाणिज्यिक भूमि के सर्किल रेट में हो सकता है 10 फीसदी वृद्धि जानें किस एरिया का कितना भाव बढ़ा
बरेली जिला प्रशासन द्वारा संशोधित सर्किल रेट सूची 11 अगस्त को सार्वजनिक की गई है. इसके बाद आम जनता को 17 अगस्त तक आपत्तियां और सुझाव दर्ज कराने का समय दिया गया है. 20 अगस्त को जनप्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखकों और अन्य संगठनों के साथ बैठक कर प्राप्त आपत्तियों पर विचार और निस्तारण किया जाएगा. इसके बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी.