बलियाः नागपंचमी पर दिखा नाग-नागिन का दुर्लभ जोड़ा बलिया के इस गांव में बना कौतूहल का विषय सांपों को देख लोग हुए हैरान

बलिया के चिलकहर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में पंकज सिंह के दरवाजे पर सांप का एक जोड़ा दिखाई दिया. दोनों सांप एक-दूसरे के साथ इस तरह अठखेलियां करते नजर आए कि मौके पर मौजूद लोगों की निगाहें थम गईं. किसी ने इस दुर्लभ दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद इसकी चर्चा गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक होने लगी है. नाग पंचमी के दिन ही नाग-नागिन का इस तरह दिखाई देना लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है.

बलियाः नागपंचमी पर दिखा नाग-नागिन का दुर्लभ जोड़ा बलिया के इस गांव में बना कौतूहल का विषय सांपों को देख लोग हुए हैरान