बहराइच की संगीता को समूह ने दिखाया रास्ता घर से शुरू किया ये बिजनेस अब कमा रही अच्छा मुनाफा
Bahraich News: संगीता देवी बताती है कि जब वह समूह से जुड़ीं, तब उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि कौन सा काम किया जाए. समूह की दीदियों और अधिकारियों ने उन्हें रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग दी और कारोबार करने के तरीके समझाए. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग कामों के साथ दाल की बड़ी बनाने का काम शुरू किया. आज वह खबहा और धोई उड़द दाल की बड़ी बनाकर बेचती है और अच्छा मुनाफा कमा रही है.