आजमगढ़: तमसा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए बिलरियागंज में 49 करोड़ से बनेगा 7 एमएलडी STP 20 हजार घरों का पानी होगा साफ

अस्सिटेंट इंजीनियर जलकल विभाग शैलेश यादव ने बताया कि नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 7 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए भूमि का चयन हो चुका है. जानकारी के मुताबिक एसटीपी निर्माण में तकरीबन 49 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर विभाग के द्वारा शासन को भेजा गया है. बिलैयागंज नगर पालिका परिसर में एसटीपी ना होने से घरों से निकलने वाले नालियों के गंदे पानी बड़े नालों के माध्यम से आसपास स्थित तालाब और पोखरे में छोड़े जाते हैं.

आजमगढ़: तमसा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए बिलरियागंज में 49 करोड़ से बनेगा 7 एमएलडी STP 20 हजार घरों का पानी होगा साफ