अयोध्या का नागेश्वरनाथ मंदिर जिसकी स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र महाराज कुश ने कराई जानिए क्या थी वजह
अयोध्या का सिद्धपीठ श्री नागेश्वरनाथ मंदिर भगवान शिव के सबसे प्राचीन और पूजनीय धामों में गिना जाता है. मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र महाराज कुश ने की थी. सरयू नदी में गिरे बाजूबंद और नागकन्या से जुड़ी पौराणिक कथा इस मंदिर को विशेष बनाती है. सावन और महाशिवरात्रि के दौरान यहां जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.