अयोध्या का क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर जहां भक्तों की संतान सुख की मनोकामना होती है पूरी
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र के समीप स्थित क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर का संबंध रामायण काल से माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार महाराज दशरथ ने यहां पुत्र प्राप्ति की कामना से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया था. सावन के महीने में इस प्राचीन शिवधाम में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विशेष पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.