राम मंदिर परिसर में पुजारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थायी वैदिक पाठशाला स्थापित करेगा ट्रस्ट उठाएगी पूरा खर्च

Ayodhya ram mandir news: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में पुजारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थायी वैदिक पाठशाला स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस पहल का उद्देश्य केवल राम मंदिर के लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के मंदिरों के लिए भी वैदिक एवं रामानंदी परंपरा के अनुरूप प्रशिक्षित पुजारी तैयार करना है. ट्रस्ट का मानना है कि अयोध्या से प्रशिक्षित पुजारी जब विभिन्न मंदिरों में सेवा देंगे, तो यहां की पूजा-पद्धति, धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी तथा श्रद्धालुओं का विश्वास भी और मजबूत होगा.

राम मंदिर परिसर में पुजारियों के प्रशिक्षण के लिए स्थायी वैदिक पाठशाला स्थापित करेगा ट्रस्ट उठाएगी पूरा खर्च