Kshireshwarnath Ayodhya: रामनगरी का वो शिव मंदिर जहां मत्था टेकने से भर जाती है सूनी गोद! स्वयं राजा दशरथ ने किया था अभिषेक
Ayodhya News: हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी के अनुसार, इस मंदिर में पूजा करने से राजा दशरथ की संतान की मनोकामना पूरी हुई थी. तब से यह मान्यता चली आ रही है कि जो दंपति संतान प्राप्ति की इच्छा लेकर यहां श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करते हैं तथा भगवान शिव का दूध से अभिषेक करते हैं, उनकी मनोकामना भी पूरी होती है.