अमेठी में शिक्षा सुधारने के लिए 130 स्पेशल एजुकेटर की होगी तैनाती मेरिट के आधार पर बाल वाटिकाओं में नियुक्ति जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

अमेठी में एक बार फिर शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लिए ईसीसी स्पेशल एजुकेटर की तैनाती की जा रही है. जनपद में स्पेशल एजुकेटर का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद उनकी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. ये स्पेशल एजुकेटर बाल एजुकेशन से हाई एजुकेशन शिक्षा प्रणाली को मजबूत करेंगे. बता दें कि जनपद में 130 रिक्त  पदों पर स्पेशल एजुकेटर की नियुक्ति होनी है. इसके लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के लिए फॉर्म पंजीकरण किया है. स्पेशल एजुकेटर को बाल वाटिकाओं में तैनात किया जाएगा, जो बच्चों को प्राथमिक शिक्षा से उच्च स्तर की शिक्षा मुहैया कराएंगे.

अमेठी में शिक्षा सुधारने के लिए 130 स्पेशल एजुकेटर की होगी तैनाती मेरिट के आधार पर बाल वाटिकाओं में नियुक्ति जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता