राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत राहुल गांधी समेत इन विपक्षी नेताओं ने दी बधाई जानें क्या कहा

Draupadi murmu wins presidential election: यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. हर भारतीय यह उम्मीद करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय के और बिना पक्षपात के संविधान के संरक्षक के तौर पर कार्य करेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को उनके घर पर जाकर राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी.

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत राहुल गांधी समेत इन विपक्षी नेताओं ने दी बधाई जानें क्या कहा
नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने चुनाव जीत लिया है. निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद वे देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी. राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना (President Election 2022) आज हुई और द्रौपदी मुर्मू को कुल 5 लाख 77 हजार 777 मूल्य के वोट मिले. चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. यशवंत सिन्हा ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. हर भारतीय यह उम्मीद करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना किसी भय के और बिना पक्षपात के संविधान के संरक्षक के तौर पर कार्य करेंगी. राष्ट्रपति चुनाव 2022 में विजयी होने पर मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूँ। देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वो बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। pic.twitter.com/tphTZe2QoM — Yashwant Sinha (@YashwantSinha) July 21, 2022 पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के अगले राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. कांग्रेस नेता ने ट्वीट करके कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं. Congratulations and best wishes to Smt. Droupadi Murmu ji on being elected as the 15th President of India. — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2022 टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने अपने बधाई संदेश में लिखा कि मैं निर्वाचित माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई देना चाहती हूं. पूरा देश उन्हें हमारे संविधान के आदर्शों की रक्षा करने और हमारे लोकतंत्र के संरक्षक के तौर पर उन्हें देखेगा. खासकर तब जब देश में इतने सारे मतभेद हों. I would like to congratulate Hon’ble Presidential Elect Smt Draupadi Murmu. The country will sincerely look up to you as the Head of State to protect the ideals of our Constitution & be the custodian of our democracy, especially when nation is plagued with so many dissensions. — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 21, 2022 बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को देश के अगले राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं. आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 21, 2022 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 21, 2022 इनके अलावा भी कई नेताओं ने देश के अगले राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई धी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को उनके घर पर जाकर राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Draupadi murmu, Rahul gandhi, Yashwant sinhaFIRST PUBLISHED : July 21, 2022, 22:38 IST