जबलपुर के अमित का सपना हुआ सच राष्ट्रपति भवन से आया न्योता130 रुपये की मासिक बचत बनी पहचान
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एमपी ऑनलाइन सेंटर चलाने वाले एक शख़्स की जिंदगी में ऐसा टर्निंग पॉइंट आया है, जिस पर उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा है. 15 अगस्त को लाल किले और राजपथ की चमक-दमक के बीच अब जबलपुर का यह आम नागरिक भी खास मेहमान बनकर शामिल होने वाला है. जी हां, रांझी के अमित कुमार को सीधे देश के सर्वोच्च यानी राष्ट्रपति भवन से बुलावा आया है.