Chandra Grahan 2022: जबलपुर के आसमान में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण देखें तस्वीरें

जबलपुर में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ मंगलवार की शाम 5.25 बजे हुआ. समय के साथ यह उभरता गया और इसकी अधिकतम सीमा शाम 5.28 बजे दिखी. यह वो क्षण था जब चंद्र ग्रहण अपने सबसे बड़े परिणाम तक पहुंच जाता है. जबकि पूरा चंद्रमा जबलपुर में क्षितिज से ऊपर होता है. हालांकि चंद्र ग्रहण का वास्तविक अधिकतम बिंदु जबलपुर में नहीं देखा गया क्योंकि उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होता है

Chandra Grahan 2022: जबलपुर के आसमान में दिखा आंशिक चंद्र ग्रहण देखें तस्वीरें
अभिषेक त्रिपाठी जबलपुर. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. भारत में इस चंद्र ग्रहण की पहली झलक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई दी. देश में पूर्व दिशा के शहरों में यह चंद्र ग्रहण चंद्रोदय के साथ दिखने लगा था. यह चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान था इसलिए यहां सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले ही लग गया था. मध्य प्रदेश के जबलपुर में यह चंद्र ग्रहण आंशिक था. इसके अलावा, देश के अलग-अलग शहरों में भी साल का यह अंतिम चंद्र ग्रहण देखा गया है. न्यूज़ 18 लोकल जबलपुर में चंद्र ग्रहण की ली गई तस्वीरें आपको दिखाता है.. चंद्र ग्रहण समाप्ति के बाद क्या-क्या हुआ जबलपुर में चंद्र ग्रहण का प्रारंभ मंगलवार की शाम 5.25 बजे हुआ. समय के साथ यह उभरता गया और इसकी अधिकतम सीमा शाम 5.28 बजे दिखी. यह वो क्षण था जब चंद्र ग्रहण अपने सबसे बड़े परिणाम तक पहुंच जाता है. जबकि पूरा चंद्रमा जबलपुर में क्षितिज से ऊपर होता है. हालांकि चंद्र ग्रहण का वास्तविक अधिकतम बिंदु जबलपुर में नहीं देखा गया क्योंकि उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होता है. मंगलवार की शाम 6.19 बजे आंशिक ग्रहण समाप्त हुआ और शाम 7.26 बजे उपच्छाया ग्रहण भी समाप्त हो गया. जबलपुर में आंशिक चंद्र ग्रहण था इसलिए नजारा आंशिक चंद्र ग्रहण के जैसा था. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: Jabalpur news, Lunar eclipse, Mp newsFIRST PUBLISHED : November 08, 2022, 19:32 IST