पहले धुआं था अब सुकून है दमोह की महिलाओं ने बताई PM उज्ज्वला योजना की कहानी
पहले धुआं था अब सुकून है दमोह की महिलाओं ने बताई PM उज्ज्वला योजना की कहानी
Damoh PM Ujjwala Yojana: पीएम उज्ज्वला योजना की बदौलत लकड़ी और कंडे के चूल्हे से निकलने वाले जहरीले धुएं से मुक्ति मिलने के बाद अब महिलाओं को आंखों की जलन और सांस की बीमारियों से राहत मिली है. बेलढाना, पडाझिर और धनगौर जैसे गांवों की लाभार्थी महिलाएं न केवल समय की बचत कर पा रही हैं, बल्कि 300 रुपये की सब्सिडी के साथ एलपीजी गैस का इस्तेमाल कर बेहतर स्वास्थ्य और सुविधायुक्त जीवन जी रही हैं.