35 साल बाद बदली तस्वीर! जिस मुद्दे पर नक्सली भड़काते थे अब उसी जंगल से आदिवासी करेंगे तगड़ी कमाई
बालाघाट कलेक्टर मृणाल ने लोकल 18 को बताया कि बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड के तीन गांवों सुंदरवाही, झकोरदा और लातरी की वन अधिकार समितियों को सामुदायिक वन संसाधन (सीएफआर) पट्टा दिया गया है. इसमें ग्राम सुंदरवाही की वन अधिकार समिति को 35 हेक्टेयर, झकोरदा समिति को 16 हेक्टेयर तथा लातरी समिति को 34.26 हेक्टेयर वन भूमि का सामुदायिक वन संसाधन अधिकार दिया गया.