चाबहार पर दांव खेल गए PM मोदी ब्रह्मा चेलानी ने बताई अंदर की बात अमेरिका और चीन भी सकते में
India Iran Chabahar Project: भारत के आम बजट में ईरान के चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट के लिए को एक रुपया भी आवंटित नहीं किया गया. इसके बाद कई लोग सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन सामरिक मामलों के जानकार ब्रह्मा चेलानी ने इसके पीछे की जो वजह बताई, वह वाकई हैरान करने वाली है. दरअसल, पीएम मोदी ने चाबहार के लिए फंड ना देकर एक तीर से दो शिकार किया है.