युवा सशक्त होगा तभी देश सशक्त होगा IIT दिल्ली से PM मोदी का Gen-Z को संदेश
युवा सशक्त होगा तभी देश सशक्त होगा IIT दिल्ली से PM मोदी का Gen-Z को संदेश
PM Modi IIT Delhi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में युवा शक्ति को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी सबसे बड़ी ताकत है. ऐसे में युवाओं को सिर्फ सवालों के जवाब खोजने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन सवालों को पहचानना चाहिए जिन्हें दुनिया ने सवाल मानना ही छोड़ दिया है. पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि मुश्किलें अकेले नहीं आतीं, वे अपने साथ नए अवसर भी लेकर आती हैं. उन्होंने IIT दिल्ली के छात्रों को अगले 30-35 साल के राष्ट्रीय दायित्व की याद दिलाई और कहा कि उनके हर फैसले में यह विचार होना चाहिए कि उससे देश को क्या फायदा होगा. मोदी ने युवाओं से आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.