बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी तो PM मोदी ने उठाकर पहनाई लाल किले पर प्रधानमंत्री के इस अंदाज ने जीता दिल
बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी तो PM मोदी ने उठाकर पहनाई लाल किले पर प्रधानमंत्री के इस अंदाज ने जीता दिल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल ब्रेक किया. संबोधन खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल से हटकर स्कूली बच्चों, NCC कैडेट्स और ‘माय भारत’ स्वयंसेवकों से मुलाकात की. इसी दौरान एक बच्ची जब पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने के लिए झुकी तो उसके सिर की टोपी जमीन पर गिर गई. पीएम मोदी ने तुरंत झुककर टोपी उठाई और प्यार से बच्ची के सिर पर पहना दी. प्रधानमंत्री का यह सहज अंदाज वहां मौजूद बच्चों और युवाओं को बेहद पसंद आया. इसके बाद पीएम मोदी ने युवाओं से हाथ मिलाया और उनसे बातचीत भी की. स्वतंत्रता दिवस के भाषण में भी उन्होंने युवाओं के लिए AI ट्रेनिंग, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग और खेल प्रतिभा खोज जैसे कई बड़े ऐलान किए.