18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से केरलम तक बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से केरलम तक बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
Parliament Monsoon Session Adjourned Sine Die: संसद का मानसून सत्र बुधवार 13 अगस्त को हंगामे और राजनीतिक टकराव के बीच खत्म हो गया. लोकसभा में वंदे मातरम् के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया. इधर राज्य सभा भी हंगामे के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. सत्र के दौरान विपक्ष ने जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन में कथित पुलिस कार्रवाई, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग की. विपक्ष ने 20 जुलाई के प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की भी मांग की थी. हालांकि हंगामे के बीच सरकार ने विधायी कामकाज जारी रखा. संसद ने इस सत्र में कम से कम 19 विधेयक पारित किए, जिनमें सात सिर्फ 36 मिनट में बिना चर्चा के पारित हुए.