खतरा गंभीर घटना मनगढ़ंत नहीं हाईकोर्ट ने बढ़ाई पप्पू यादव की सुरक्षा केंद्र को मिला 3 हफ्ते का समय

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लगातार मिल रही धमकियों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है. अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग पर अंतिम निर्णय होने तक उन्हें तुरंत एक अतिरिक्त PSO मुहैया कराया जाए. जस्टिस मनोज जैन की पीठ ने कहा कि सांसद की सुरक्षा में सेंध की घटना को मनगढ़ंत नहीं माना जा सकता, इसलिए केंद्र 3 सप्ताह में फैसला ले.

खतरा गंभीर घटना मनगढ़ंत नहीं हाईकोर्ट ने बढ़ाई पप्पू यादव की सुरक्षा केंद्र को मिला 3 हफ्ते का समय