चाचा ने सलाम किया मौसम कैसा है जहां सुने ये बात तुरंत थाम लें जेब वरना लग सकता है मोटा चूना
मुंबई पुलिस ने आंधेरी में एक ऐसे जेबतराश गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चोरी के लिए खास कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था. गैंग का कोड रोज बदलता था और व्हाट्सऐप के जरिए सदस्यों से संपर्क किया जाता था. जांच में सामने आया कि गिरोह भीड़भाड़ वाली बसों में धक्का देकर यात्रियों के महंगे मोबाइल उड़ाता था. पुलिस ने आरोपियों के पास से 135 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.