पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर को क्यों करना पड़ा ग्राउंड क्या बड़ी दुर्घटना का था डर
महाराष्ट्र सरकार की मंत्री पंकजा मुंडे को ले जा रहा अगस्ता 109 हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया है. नियमित जांच के दौरान मुख्य रोटर सिस्टम में गड़बड़ी पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया. हेलीकॉप्टर ने सभी तय सेक्टर पूरे कर लिए थे, लेकिन उड़ान के बाद तकनीकी जांच में अत्यधिक ढीलापन सामने आया. सुरक्षा को देखते हुए आगे की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.