पाकिस्तान की खैर नहीं! अरब देशों ने भारत से हाथ मिलाया दिल्ली घोषणापत्र ने पलट दिया मिडिल-ईस्ट का पूरा गेम
पाकिस्तान की खैर नहीं! अरब देशों ने भारत से हाथ मिलाया दिल्ली घोषणापत्र ने पलट दिया मिडिल-ईस्ट का पूरा गेम
India Arab Friendship: भारत और अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पार आतंकवाद की निंदा की. दोनों पक्षों ने सभी देशों से आतंकवाद से लड़ने, आतंकी ढांचे एवं आतंकवाद की फंडिंग को खत्म करने और आतंकवादी हमलों के दोषियों को बिना देरी किए न्याय के कटघरे में लाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया. घोषणापत्र में पहलगाम में भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई है.