Su-57 F-35 राफेल या कोई और… क्या आज निर्मला सीतारमण के बजट में होगा किसी फाइटर जेट की डील का ऐलान
India Defence Budget: निर्मला सीतारमण के बजट में डिफेंस सेक्टर के लिए क्या कुछ होगा? इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. बजट ऐसे समय में पेश किया जा रहा है जबकि भारत और रूस के बीच सुखोई सुखोई-57 को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं. रूस ने अपने सबसे उन्नत 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट की पेशकश भारत को की है.