सदन स्थगित था फिर कैसे हुई कार्रवाई विपक्ष की ओम बिरला से मांग-वापस लें कल्याण बनर्जी का निलंबन

TMC MP Kalyan Banerjee Suspension: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के लोकसभा से निलंबन पर सियासी घमासान शुरू हो गया है. महिला सांसदों से कथित अभद्र व्यवहार के आरोप में उन्हें मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित किया गया है. इसके विरोध में विपक्षी सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिले और कार्रवाई वापस लेने की मांग की. विपक्ष का तर्क है कि जिस घटना को आधार बनाया गया, वह सदन स्थगित होने के बाद हुई थी, इसलिए नियम लागू नहीं होते. वहीं बागी TMC सांसदों ने निलंबन को सही ठहराते हुए बनर्जी पर महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

सदन स्थगित था फिर कैसे हुई कार्रवाई विपक्ष की ओम बिरला से मांग-वापस लें कल्याण बनर्जी का निलंबन