Opinion: BJP ने हिंदुओं पर फोकस कर बदली देश की राजनीति कांग्रेस अब भी पाले है माइनॉरिटी मोह

BJP and Hindutva politics: नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है. मुस्लिम सांसद भी नदारद हैं. यूपी और महाराष्ट्र में ही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में 1-1 मुस्लिम मंत्री हैं. मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन जैसे नेता हाशिए पर चले गए हैं. यानी भाजपा ने बहुसंख्यक हिन्दू आबादी की राजनीति की लाइन स्पष्ट कर दी है. दूसरी ओर, कांग्रेस के साथ सभी क्षेत्रीय दल और मुस्लिम हितों की रक्षा के नाम पर बनी कुछ पार्टियां अब भी मुसलमानों के 20 फीसदी से भी कम वोटों के लिए कभी साथ तो कभी अलग-अलग गुत्थमगुत्था हो रहे हैं. भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश में राज कर रही है. कांग्रेस एक बार सत्ता से दूर हुई तो वापसी के इंतजार की घड़ियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं.

Opinion: BJP ने हिंदुओं पर फोकस कर बदली देश की राजनीति कांग्रेस अब भी पाले है माइनॉरिटी मोह