रोटियां फूल उठेगी! हथेलियों का दर्द होगा छूमंतर बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के मिनटों में गूंथें नरम आटा
रोटियां फूल उठेगी! हथेलियों का दर्द होगा छूमंतर बिना हाथ लगाए और बिना मशीन के मिनटों में गूंथें नरम आटा
Kitchen Tips and Tricks: अगर आटा गूंथते समय हथेलियों में दर्द होने लगता है, तो यह आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आएगी. इस तरीके में न तो हाथ लगाने की जरूरत है और न ही किसी मशीन का इस्तेमाल करना पड़ता है. बस सही मात्रा में आटा, गुनगुना पानी और ढककर रखने की सही तकनीक अपनानी होती है. कुछ ही मिनटों में आटा अपने आप नरम और लचीला हो जाता है. इस तरीके से गूंथा गया आटा ज्यादा स्मूद होता है, जिससे रोटियां आसानी से बेली जाती हैं और तवे पर गुब्बारे की तरह फूलती हैं. यह ट्रिक खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें हथेलियों में दर्द, कमजोरी या जोड़ों की समस्या रहती है.