अब नहीं होगी लंबी यात्रा की थकान! राजस्थान रोडवेज की नई सुपरफास्ट बस से धौलपुर-जयपुर पहुंचें रिकॉर्ड समय में

Dholpur to Jaipur Bus Service: धौलपुर से जयपुर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. राजस्थान रोडवेज ने धौलपुर से जयपुर के बीच नॉनस्टॉप सुपरफास्ट बस सेवा शुरू कर दी है. इस नई सेवा के शुरू होने से जहां पहले यह सफर करीब 8 घंटे में पूरा होता था, वहीं अब यात्रियों को केवल 5 घंटे में जयपुर पहुंचने की सुविधा मिलेगी. बस सीमित स्टॉपेज के साथ सीधे गंतव्य तक पहुंचेगी, जिससे समय की काफी बचत होगी. यह सेवा खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद साबित होगी.

अब नहीं होगी लंबी यात्रा की थकान! राजस्थान रोडवेज की नई सुपरफास्ट बस से धौलपुर-जयपुर पहुंचें रिकॉर्ड समय में