उज्जैन का 3000 साल पुराना तिलभांडेश्वर मंदिर महाकाल की तर्ज पर निकलती है शाही सवारी मुख्य द्वार पर गार्ड ऑफ ऑनर
उज्जैन के तराना स्थित प्राचीन तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान स्वयंभू शिवलिंग के हर वर्ष तिल के बराबर बढ़ने की मान्यता है. सावन में शाही सवारी और महाशिवरात्रि पर भस्म आरती यहां की विशेष पहचान हैं, जिनके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं.