निर्भया कांड की याद दिलाती दरिंदगी: दिल्ली-NCR में बच्चियों से रेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त अफसरों की नपेगी गर्दन

दिसंबर 2012 के उस काले पन्ने ने एक बार फिर देश की सर्वोच्च अदालत के दरवाजे पर दस्तक दी है. दिल्ली की सड़कों पर चलती स्लीपर बस में नाबालिग से हैवानियत और पार्क में गैंगरेप के मामलों ने सिस्टम के खोखले दावों को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है. ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक 47 किलोमीटर के सफर में पुलिस की नाक के नीचे दौड़ती बस में हुई इस बर्बरता पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया.

निर्भया कांड की याद दिलाती दरिंदगी: दिल्ली-NCR में बच्चियों से रेप पर सुप्रीम कोर्ट सख्त अफसरों की नपेगी गर्दन