5 बार के MLA आशीष बनर्जी की खुदकुशी या हत्या मरने के लिए टीएमसी ऑफिस ही क्यों चुना
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीरभूम जिले के रामपुरहाट से पूर्व डिप्टी स्पीकर और 5 बार के टीएमसी विधायक आशीष बनर्जी ने पार्टी दफ्तर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें राजनीतिक विरोधियों द्वारा उनकी छवि खराब करने का जिक्र किया गया है. वहीं बीजेपी ने निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग की है.