PM मोदी की तस्वीर जलाकर उसकी लौ से भौकाल में सुलगाई सिगरेट गिरफ्तारी के बाद क्या हुई हालत आप देख तो लीजिए
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक युवक ने सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेहद आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की थी. जो तस्वीर युवक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें जलती हुई तस्वीर से सिगरेट सुलगाते हुए दिख रहा है युवक. इसके बाद यह तस्वीर तेजी से वायरल हो गई. जानें अब इस मामले में युवक के साथ क्या हुआ.