30 साल बाद आर्मर्ड कोर को मौका दो बडी कमांड संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नए आर्मी चीफ क्यों बनाए गए
Indian Army New Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अगले चीफ नियुक्त किए गए हैं. वह 30 जून को रिटायर हो रहे जनरल उपेन्द्र द्विवेदी की जगह कार्यभार संभालेंगे. धीरज सेठ पिछले 30 सालों में आर्मर्ड कोर से आने वाले पहले सेना प्रमुख होंगे. उनके पास चार दशकों का लंबा आपरेशनल और स्ट्रेटेजिक अनुभव है. उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और दो बडी आपरेशनल कमांड को संभालने में अनोखा रिकॉर्ड बनाया है.