सड़क पर दौड़ती Volvo कार अचानक मुड़ी डिवाइडर से टकराई और धधक उठी जिंदा जल गए न्यूरोसर्जन

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 50 वर्षीय न्यूरोसर्जन कासाकुर्ती जगदीश की मौत हो गई. वह खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने जा रहे थे. पिल्ललमारी के पास उनकी Volvo कार अचानक तेज लेन से बाईं ओर मुड़ी, कई लेन पार करते हुए डिवाइडर से टकराई और कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गई. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सड़क पर दौड़ती Volvo कार अचानक मुड़ी डिवाइडर से टकराई और धधक उठी जिंदा जल गए न्यूरोसर्जन